नव जीवन का संकेत

नव जीवन का संकेत ही

ममता को जगा देती है

स्पंदन के ताने बानें

कोमल गात बनाती है।

निसर्ग कोमल काया को

बुनना शुरू करती है

पल छिन पल छिन लग कर के

पूरा करने लगती है ।

मुख मां का खिलता जाता

नवजात के आगमन को गुन

कान सुखी हो जाते हैं

हार्टविट को सुन सुन ।

संभल कर रहना तुझे

दृढ कदम से चलना है

सांस की स्थिरता पर भी

प्रतिपल ख्याल रखना है ।

तप बडा कठिन है मां का

पल पल जोखिम रहता है

जीव जो अंदर पलता

पांव पसारते रहता है।

हर हरकत उसकी छन छन

जननी को सिहरा जाती

आयेगा प्यारा नटवर या

सुन्दरी राधिका रानी ।

विद्या

——-////———////———////———-////———/////——-////