vidus

Eternal Learner

बेईमानी

अमृत कलश निकला जब मंथन से

पीने केलिये सब झगडने लगे

कटि पे कलश रख कर लचक लचक कर

परमेश्वर ने सुन्दर नृत्य किया ।

भरमा दिया सबको भंगिमाओं से

देव दानव मुग्ध हुए प्यारी अदाओं पे

बारी बारी मिलेगा समझाकर

उनके विवाद को झट सलटा दिया।

देव बना राहू पल में पहचाना

सर राहू धड केतु दो बना दिया

राहू का क्या दोष था गोविन्द

अमृत में उसका कुछ भी हक न था

मंथन में श्रम तो सबने किया था

फिर क्यो उसे ऐसा दंड मिला ।

आपने बराबरी का हक न देकर

बेईमानी मानव को सिखा दिया

विद्या

———-/////—————/////—————/////——————