vidus

Eternal Learner

  • Describe a positive thing a family member has done for you.

    मेरे जीवन में मेरे पति श्री अशोक कुमार सिन्हा ने वैसे तो अनेक पॉजिटिव कार्य किये हैं पर सबसे महत्वपूर्ण कार्य ये किया है कि उन्होंने मेरी समस्त रचनाओं को पढ कर समालोचना की है ।भौतिकी के छात्र होने के वावजूद हिन्दी में उनकी अच्छी रूचि है ।उनकी सलाह पर मैं ध्यान देती हूं और तदनुसार परिवर्तन भी करती हूं ।

  • What is your favorite restaurant?

    भागलपुर बिहार में आनंद और ,आदर्श, वंगलोर में होटल ताज और राजधानी, केलिफोर्निया में मद्रास कैफे इत्यादि ।

  • Where do you see yourself in 10 years?

    अगले दस वर्षों में मैं अपने को वैकुंठ धाम में देख रही हूं ।

  • What are 5 everyday things that bring you happiness?

    1विदेश में रहने वाले बच्चों का फोन आने पर मुझे बहुत अच्छा लगता है मैं दिन भर प्रफुल्लित रहती हूं।

    2कोई रचना कविता कहानी या निबन्ध के अच्छी तरह पूर्ण होने पर भी मुझे प्रसन्नता होती है ।

    3नाती पोतों के साथ बात करने में मुझे प्रसन्नता होती है जैसे मेरे पोते से उसके दादा जी ने पूछा कि “बडे होकर क्या बनना चाहते हो तो उसका जबाब था कि मैं दादा जी बनना चाहता हूं “ऐसी बातें आनंद देतीहैं उसको लगता है कि दादा जी को पढना नहीं पडता है केवल हुक्म चलाते हैं इसीलिये वहीबनना है ।

    4किसी अतिथि के आने की सूचना भी मुझे प्रसन्न करती है तुरंत नया डिश बनवाने की प्लानिंग करने लगती हूं अतिथि सत्कार से मुझे प्रसन्नता मिलती है ।

    5घर के तीनों सहायक स्टाफ जब अपने काम बिना किसी शिकायत के समय पर पूर्ण कर लेते हैं तो मुझे शान्ति और खुशी भी मिलती है ।लगता है सब ठीक ठाक चल रहा है ।

  • Describe something you learned in high school.

    मेरी प्राथमिक शिक्षा छोटे शहर में हुईथी और हाई स्कूल राजधानी पटना में था ।इसी लिये हाई स्कूल दयानन्द कन्या पाठशाला मीठापुर में मैंने सबसे पहले तो गायत्री मंत्र सीखा जो नित्य प्रार्थना में बोला जाता था फिर हमें प्रतिदिन अलग अलग डिश नाश्ते में मिलता था जिसका नियम था कि प्रत्येक वर्ग में उपस्थित छात्राओं की संख्या लिख कर कैन्टीन में भेजा जाता था और टिफिन के समय दो लडकियां जाकर टोकरी में रखे प्लेटस को ले आती थीं और सबको बांटा जाता था ।इससे मैंने टीम वर्क अनुशासन सीखा सबको सीट पर बैठा कर सामने प्लेट रखते थे फिर जूठे प्लेट को टोकरी में रख दियाजाता था जिसे बाद में कैन्टीन के स्टॉफ उठा ले जाते थे ।सख्ती ऐसी थी कि कभी अव्यवस्था नहीं हुई थी ।यही नहीं समय समय पर वाद विवाद प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिला था ।आठवीं कक्षा की क्लास टीचर मैडम प्रणति मुखर्जी ने अच्छी तरह बताया था कि किस प्रकार एक ही विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्क दिये जा सकते हैं ।

  • Describe one positive change you have made in your life.

    रिजल्ट गडबड होने के बाद पढाई में बहुत ज्यादा ध्यान लगाने का काम मैंने किया था जिससे मेरे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया था ।तृतीय श्रेणी से उठ कर नेशनल स्कॉलरशिप तक की यात्रा इसका प्रमाण है ।

  • What’s the most fun way to exercise?

    सुबह सुबह पांच बजे अपने प्रिय मित्र के साथ दूर तक टहलने जाना मुझे सर्वाधिक फन वाला व्यायाम लगता है जिसमें एक्सरसाइज के साथ ढेर सारी मजेदार बातें होती हैं जीवन की समस्याओं से अलग सुकून भरी आनंद से पूर्ण उल्लास से भरी बातें ।

  • What book could you read over and over again?

    मैं प्रेमचंद का गोदान ,हजारी प्रसाद द्विवेदी का बाण भट्ट की आत्म कथा ,आचार्य चतुरसेन शास्त्री का वैशाली की नगर बधू ,सच्चिदानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का शेखर एक जीवनी , भगवती चरण वर्मा का चित्रलेखा ,फणीश्वर नाथ रेणु का मैला आंचल ,विमल मित्र का खरीदी कौडियों के मोल इत्यादि पुस्तकों को बार बार पढना चाहूंगी ।अपने अध्ययन अध्यापन काल में मैने इन्हें बार बार पढा है।

  • If you could be a character from a book or film, who would you be? Why?

    मैं गोदान की धनिया ,पूसकी रात की मुनिया,ईदगाह की दादी अमीना ,बडे घर की बेटी की आनंदी जैसा चरित्र बनना पसन्द करूंगी क्योंकि ये सभी प्रायः जमीन से जुडी ,यथार्थवादी ,समस्याओं से जूझने वाली ,सत्य के लिये भिडने वाली और जीवन में एक आदर्श रखने वाली हैं इन सब की ईमानदारी मुझे बहुत पसन्द है ।

  • What animals make the best/worst pets?

    कुत्ते बिल्ली सबसे अच्छे पालतू होते हैं ।मैंने पूर्व काल में तीन कुत्ते और एक बिल्ली को पाला था ।वे परस्पर मिल जुल कर रहते थे ।उनका साथ रहना लोगों को आश्चर्य चकित करता था ।कुत्ते घर से बाहर हाता में रहते थे और किसी को घर पर चढने नहीं देते थे ।बिल्ली बहुत सुन्दर थी एकदम सफेद और अंदर बाहर करती रहती थी ।वो चूहों को तो चट करती ही थी घर आये हर हरे सांप को भी पंजे से मार मार कर समाप्त कर देती थी । पर ये ही जब आक्रामक हो जाते हैं तो सबसे बुरे भी हो जाते हैं कई जगहों से पालतू कुत्ते के काटे जाने पर मौत की खबर भी सुनी गई है ।