vidus

Eternal Learner

फासला

जीवन का चरम लक्ष्य जब

अनंत यात्रा रहा है

और जीवन एवं मृत्यु के बीच

एक पल का फासला है

तो क्यों हम ढोंग ,फरेब ,

छल ,प्रपंच के जाल में

स्वयं को दिन रात उलझा कर

सपने बुनते हैं

पाने को धन ,पदऔर जन

जबकि ये सभी नश्वर हैं

होना है इन्हें भी समाप्त एक दिन

रह जायेंगे ये सब यहीं

और हम चल पडेंगे

इस असीम यात्रा में

जिसकी ओर सबकी नियति है

विद्या

——-////——-////——////——-////——-///———/////—-