vidus

Eternal Learner

संकल्प

संकल्प प्रण है प्रतीज्ञा है

इतिहास इसका बडा है

अभीष्ट को पूर्ण करता है

मन को ताकत देता है ।

बना देता है एक ही धुन

कुछ नहीं भाता उसके बिन

कार्य के पूर्ण होने तक

उसी में रमता रात दिन।

विश्व का अतीत साक्षी है

संकल्पों ने दुनिया बदली है

विशेष साहस मन का है

कंटकों से नहीं डरता है ।

राष्ट्र धर्म की रक्षा करता

जनता जीवन की सुरक्षा

आत्म सम्मान वाला जन ही

अटूट संकल्प ले पाता ।

होकर निराश पराजय से

रूकता नहीं डरता किसी से

दामन पकडे रहता है

अंधेरे में दीप जैसे ।

मन को विराट शक्ति देता

संकल्प को पूरा करता

इसके उदात्त भाव लेकर

दिव्य कीर्ति जीवन में पाता ।

इसके सद्भाव को लेकर

अमूल्य धन पा लेता नर

नूतन नभ निर्मित कर लेता

पराजय को है मिटाता।

ये तो होता ही महान

निडरता की है पहचान

कायर कुछ नहीं कर पाता

डर डर के जीते जाता।

ले संकल्प कार्यकरें हम

संसार में आगे बढें हम

ऊंचे ऊंचे लक्ष्य लेकर

उन्नति पा सकते हरदम ।

विद्या

—-////——////——-////——////——////——-////——///

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे