vidus

Eternal Learner

“बेबी पॉड वाले बच्चे”

डिलीवरी वॉय आया

मैडम से ओटीपी मांगा

मिलने के बाद उसने

बच्चे को थमाया ।

देख उसको वो बोली

ऐसा तो आर्डर नहीं था

ये किसको ले आये

मैंने गोरा बच्चा मांगा था।

बोला वो मैडम स्टॉक में

यही था दूसरा नहीं था

अभी फैक्टरी बंद है

आर्डर आपका अर्जेंट है।

इंतजार कीजिये आप

इसी से काम चलाइये

नया बनने की सूचना पर

फिर दूकान पर आइये।

बोली वो कि ठीक है

अभी रख लेती हूं

वैसा आने के बाद

एक्सचेंज कर लूंगी ।

बोला वो ये ठीक है

जैसा चाहें वैसा मिलेगा

राम कृष्ण ,गांधी बुद्ध

पसन्द के अनुसार मिलेगा।

मेरी फैक्टरी एडवांस है

ऑल सांचा उसके पास है

उसका फीड बैक देख लें

पसन्द के अनुसार आर्डर करें ।

विद्या

——////——////——////——////——////——////——

··················

टिप्पणियाँ

One response to ““बेबी पॉड वाले बच्चे””

  1. famousflowerf835fde5e2 अवतार
    famousflowerf835fde5e2

    बहुत ही सुंदर रचना!

    पसंद करें

टिप्पणी करे