बुद्धि समर्थ हथियार है
काम को करना सिखाती
यंत्र चलाना ,तर्क करना
हेरा फेरी करना बताती।
मतलब नहीं उसको कि
उस काम क्या है असर
कोई गिरे कोई मर जाये
किसी बात की नहीं फिकिर ।
विवेक बताता उचित अनुचित
उसके काम में दिमाग लगाता
क्या सही है क्या गलत
विश्लेषण करके बतलाता।
बुद्धि कुटिल चाल भी चलती
द्वेष ,घृणा से करे बेहाल
टांगें खींचती ,छूरा भोंकती
वातावरण करती बदहाल।
समस्या का हल बताती
नई नई कला सिखाते जाती
पर नतीजों की परवा न करती
कल्याण अकल्याण न देखती।
ये धन कमाना सिखाती
तरीका चाहे कोई भी हो
विवेक बताता ईमानदारी
की सही राह ही पकडो।
बुद्धि तीखे तर्क सिखाती
बहस में विजय दिलाती
विवेक मौन रहना सिखाता
रिश्ते को बनाने बताता।
बुद्धि तो मीडिया में भी
चालाकी करना सिखाती
किसी को भी ठेस नहीं पहुंचे
ऐसी सीख विवेक सिखाता।
बुद्धि एक शक्तिशाली टूल है
विवेक चलाने वाला दिमाग
दोनों के सहीं संतुलन से ही
जगता है किसी समाज का भाग ।
विद्या
——////——////——////——-////——-////——////—
टिप्पणी करे