चाय में चीनी ,सब्जी में नमक
खाना दवा समय पर
गैस गेराज वंद करना
चाबी को जगह पर रखना
भूल जाते हैं ।
कोई पाठ या उपदेश
गणित के सूत्र, टीचर के संदेश
कहना किसी को जरूरी काम
गैस चढे दूध का देखना उफान
भूल जाते हैं ।
यात्रा की तिथि ,जरूरी बात
अपनी गलती ,पर के उपकार
विस्मृति में डालते जाते
हर काम होश में करने को
भूल जाते हैं ।
समय पर आना काम करना
फाइलों को संभाल कर रखना
आज का काम आज ही करना
सतर्क दृष्टि बनाये रखना
भूल जाते हैं।
दादा दादी की दवा लाना
समय पर भोजन दे देना
आज्ञा का पालन करना
सेवा उनकी मन से करना
भूल जाते हैं।
सूरज अगर उगना भूले
हवा ,पानी बहना भूले
होगा क्या ये जरा सोचें
सिर्फ आपको है माफी कि
भूल जाते हैं।
भूलना एक स्वाभाविक क्रिया है
पर इगनोर करने की प्रक्रिया है
किसी काम को नहीं करना है
उसके लिये सुन्दर बहाना है
कि भूल जाते हैं।
कहना था कुछ, कुछ कह जाते
करना था कुछ ,कुछ कर जाते
सही जगह पर उचित कार्य को
करना परिपूर्ण रूप से
भूल जाते हैं।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
टिप्पणी करे