vidus

Eternal Learner

“निराश नहीं होना है”

↳

अभाव ही अभाव हो

दिशा हीन राह हो

कोई काम नहीं हो रहा

असफलता सामने हो

निराश नहीं होना है।

व्यर्थ मूल्य बहुतेरे हों

पालन करना ज़रूरी हो

परिश्रम का फल नहीं

सकारात्मक हल नहीं

निराश नहीं होना है।

उलझनें बढ़ती जायें

उपहास होता जाये

असमर्थता से दुखी हों

चिन्ता से अधोमुखी हों

निराश नहीं होना है।

अंधेरे कंटकाकीर्ण मग पर

बिना प्रकाश चलना हो

आँधी तूफ़ानों में

भूस्खलन से बचना हो

निराश नहीं होना है।

फेल हो जायें या

नौकरी छूट जाये

प्रमोशन रूका हो

या दुर्घटना हो जाये

निराश नहीं होना है।

नभ टूटे ,धरा फटे

चाहे प्रलय आ जाये

सागर लीले धरा को

सभ्यता नष्ट हो जाये

निराश नहीं होना है।

संहार पुनःनिर्माण होता

मृत्यु पश्चात पुनःजन्म

धैर्य का दामन पकड

आगे बढ़ सकते हम ।

निराश नहीं होना है।

आशा जगाये रखना

दीपक जलाये रखना

विपरीत परिस्थिति झेल

जीत का हौसला रखना

निराश नहीं होना है।

हार कभी न मानना है

विजय ध्वज थामना है

दृढ़ कदम से सधे हुए

निरंतर आगे बढ़ना है

निराश नहीं होना है।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे