vidus

Eternal Learner

“परिश्रम”

↳

लेवल से गिरना नहीं है

ऊपर ऊपर ही उठना है

लक्ष्य निश्चित बना करके

कमर कस के चलना है।

बाधाओं को पार करेंगे

अवरोधों से नहीं डरेंगे

काँटों पर भी चल लेंगे

मंज़िल को पाकर रहेंगे।

मार्ग में जंगल झाड़ी हो

गहरी नदी ऊँची पहाड़ी हो

हिम्मत नहीं हारेंगे दम भर

चलते ही रहेंगे मन भर।

जो भी हम बनना चाहें

उसी मार्ग को अपनायें

ईमानदारी सच्चाई से

जीवन में सफलता पायें।

सफल जीवन बड़ा सुखद है

परिश्रम का मीठा फल है

सच्चाई कभी न हारती है

आनंद के क्षण वारती है।

लेवल अगर गिराया तो

संभलना मुश्किल होगा

अपने स्तर पर आ न सकेंगे

पतन चलता ही रहेगा।

चाँद तारे तोड़ने वाले

ऊँचा – ऊँचा सोचने वाले

अपने दम पर आगे बढ़ जाते

जो चाहते वही पा लेते।

करें पढ़ाई लिखाई या

करें कैसा भी व्यापार

स्तर बना कर रखते तो

पाते हैं लाभ अपार ।

कबाड़ वेचने वाला भी

करोड पति बन जाता है

तीक्ष्ण स्किल लगा कर के

लक्ष्य पूरा कर लेता है।

एक सही उद्देश्य होता

अगर किसी के जीवन में

पूरा कर लेता श्रम कर

हार नहीं मानता मन में।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे