vidus

Eternal Learner

“मन और जीवन”

↳

सरल मन सुन्दर जीवन

पुलक भरे मिलते क्षण

हर्षित दीखते कण कण

मंजुल प्रकृति का आमंत्रण।

ज्यों पंक्ति में लगे पौधे

सरलता से उगते जाते

बिना किसी वैमनस्य के

रंग विरंगे फूल खिलाते ।

मन की सरलता हमें

मानसिक शान्ति देती

दुर्भावों से दूर करके

आकर्षक कान्ति देती।

सुखी जीवन की चाह

में सरलता सीखना

अति आवश्यक है

प्रपंच से दूर रहना।

धोखा न दें जीवन में

राह किसी का न रोकें

मनमाना चलने दें

व्यर्थ में नहीं टोकें।

“ऊँघो का लेना मत

न ही माधो का देना”

खा के रहना है यहाँ

मिले जो चना चबेना।

झूठी माया रोगी

काया को पकड़ कर

चलते जो यहां पर

विपदा रखती जकड़ कर ।

सादा जीवन उच्च विचार

जीवन का करते उद्धार

कपट छल से दूर रखते

आनंद देते अपार।

अपनाना है सरल मार्ग

सुन्दर जीवन पाने को

सुख प्राप्त कर जीने

शान्ति से मर जाने को।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे