नाम मेरा याद है उनको
आज तक भूले नहीं हैं
मुझ सा तुच्छ प्राणी को भी
स्थान हृदय में दे रखे हैं
बड़ी बात है।
उदार मना जो लोग होते
इसी तरह का आचरण करते
इसी से ऊपर उठते जाते
कभी मुँह की नहीं खाते
बड़ी बात है।
सद्भावों का आचरण करते
सबको एक नज़र से देखते
दिल बड़ा विशाल रखते
सहायता करने को प्रस्तुत रहते
बड़ी बात है।
पर के दुख से दुखी रहना
यथा योग सहायता करना
मानव को मानव समझना
जन सेवा का व्रत लेना
बड़ी बात है।
अनाथाश्रम ,वृद्धाश्रम बनवाना
वेघर लोगों को घर दिलाना
एक रूपये में भोजन कराना
समाज सेवा में लगे रहना
बड़ी बात है।
अर्जित धन यहीं रहेगा
साथ कुछ नहीं जायेगा
ऐसा सोच रख जीवन भर
ऊँचे आदर्श अपनाना
बड़ी बात है।
कोई किसी का नहीं यहाँ पर
अपने -अपने कर्मों से बंधे हैं
ऐसी समझ रख कर चलना
दुनिया को रंगमंच समझना
बड़ी बात है।
जो रोपा है वही पायेंगे
उसमें कोई विवाद नहीं है
जैसा करेंगे वैसा भरेंगे
ऐसा मानकर चलना
बड़ी बात है।
जो ऐसा कर पाते हैं
साधु संत में गिने जाते हैं
ऐसा मानना तपस्वी बनना
जग कल्याण को बढ़ावा देना
बड़ी बात है।
ज्ञान को निधि समझना
पाने को प्यासे रहना
दुर्भावों से दूर रहना
स्वच्छ तन निर्मल मन रखना
बडी बात है।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें