Eternal Learner

“दिशा हीन रास्ते”

↳

रास्ते हैं रास्तों का क्या

कहीं भी जा सकते हैं

दंशों दिशाओं में कहीं भी

चलते चलते जाते हैं।

सृष्टि बढ़ती जा रही

अनजाने मार्ग पर अभी

कहाँ पहुँच कर रूकेंगे

जान न पायेंगे कभी ।

शैवाल भरे सरोवर में

ज्यों चलते हैं अंदाज से

सामने वाली बाधा को

हटाते हुए अपने हाथ से।

त्यों बढ़ रहे हम यहाँ

प्रगति मार्ग टटोलते हुए

नित नूतन अन्वेषण से

सृष्टि को संवारते हुए।

ले जाती है हर खोज

नेचर से बहुत दूर हमें

कृत्रिमता की एक नई परत

के अंदर पहुँचाती हमें।

अमृत की खोज में निकले

हम,वो तो मिला ही नहीं

मिल गये इतने सामान

सोचा भी तो था नहीं।

रहस्य भरे ब्रह्मांड जानने

विभिन्न मार्ग से चल रहे

हरि भजन के बदले में

कपास हम ओटने लगे।

मानव की प्रतिकृति बना कर

अति प्रसन्न हम होते रहे

उसके तीव्र बुद्धि पर

सुकून महसूस करते रहे।

तीक्ष्ण बुद्धि पाकर रोबोट

जब उदंड बनने लग गया

आदेश भरे फ़ीड की अब

अवहेलना करने लग गया ।

चकराई बुद्धि मानव की

ये हमने क्या कर दिया।

अपने ही हाथों अपना

विनाश निश्चित कर लिया।

दिशा हीन मार्ग ले आया

आश्चर्य भरे परिवेश में

भविष्य के लिये चिंतित मानव

के नाश के आग़ोश में ।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें