दिमाग उर्वर क्षेत्र है
विचारों की जन्मभूमि
सहस्त्र विषय उगते हैं
ज्यों जलधारा में उर्मि ।
चिंतन का असर शरीर पर
सदा पडता रहता है
पॅाजिटिव निगेटिव सब कुछ
प्रभाव डालता रहता है।
मिष्टान का विचार जब
आ जाता है दिमाग में
जिह्वा पर प्रभाव डालता
लालसा जगती मन में।
नींबू,इमली,टिकोला
की याद जब आती है
मन तो सुगबुगाता ही है
लार भी भर जाती है।
स्वाद की चीजों का
इतना प्रभाव पडता
अच्छे बुरे विचारों का
न जाने कितना पडता।
दूसरे को गिराने का मौका
ईर्ष्या ,जलन ,द्वेष ,धोखा
कलुषित भाव भर देते
चैन से न रहने देते।
शरीर को व्यथित करते
अनंत पीडा से भर देते
दिमाग में चलता ये चक्र
हेल्थ पर असर डालते।
मस्तिष्क शांत नहीं रहता
भाव की उर्मि झेलता
सुभाव स्वस्थ बना देते
कुभाव तो रूग्ण बनाता ।
शान्त मन उन्नत विचार
मन शरीर का करते उद्धार
दिमाग भी स्वस्थ रहता
आनंद भरता संसार ।
क्रोध ,कुंठा भरे रहते
मस्तिष्क रहता वेचैन
दर्द ,कष्ट सुस्ती भरती
मन में आता नहीं चैन ।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें