कल पर न टालें बंधु
किसी भी काम को
बेकार गवां दोगे
आप आपने नाम को।
कल कभी आता नहीं
आते ही बन जाता आज
फिर कैसे कर सकोगे
आप कोई भी काज ।
“कल किसने देखा है “
किसी ने सही कहा है
आज के ही चक्कर में
लगी हुई दुनिया है।
आज जो भी हों आप
कल वो नहीं रहोगे
बात की गहराई को
क्या कब कैसे गहोगे।
भविष्य की बात क्या है
झिलमिलाता बुलाता
फंदे में फाँस करके
सही सत्य से मिलवाता ।
क्षण में क्षणांक होता
पल में हो जाता प्रलय
इंतज़ार करना व्यर्थ है
बढ़ने से होगा उदय।
आज का कल पर डालें
काम पूरी नहीं कर पायेंगे
यूँ ही पीछे रहते रहते
उलझ पुलझ मर जायेंगे।
आज कल को खा जाता
रूप धर कर आ जाता
मिलता ही नहीं सामने
छल ही करता रहता ।
कोई कहे कल करेंगे
कभी नहीं मानना
आज के आज कर
आगे ही आगे बढ़ना।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें