चमचों की चाँदी है
अंदर बाहर चकमक
सबके तलवे चाटते
ज्ञानी हो या अहमक।
चमचा बनना कठिन है
मोटी चमड़ी चाहिये
थेथर पन अपना कर
औकात में रहना चाहिए ।
चापलूसी,तीमारदारी से
चाँदी काटते हुए
लाभ अपना लेते हुए
बढ़ते रहना चाहिए ।
चाँदी काट काटकर
सोने का घर बनाइये
लाभ लेने में कभी
हिचकिचाना नहीं चाहिये।
मौसम भी है उनका
बनने बनाने में
घबराना नहीं चाहिये।
ज़माना है चमचों का
ज़्यादा चमचे वाले
बड़े आदमी होते है
सबको पालने की
औकात रखते हैं।
सही मेधावी लोग
पीछे छूट जाते हैं
आगे पीछे करके
चमचे बढ़ जाते हैं।-
चमचों का ज्ञान
बहुत ज्यादा होता
अंतर्दृष्टि उनकी
तीक्ष्ण हुआ करती है।
चाँदी है उनकी जो
बनते चमचे आज
हेरा फेरी करने में
आगे रहा करते हैं ।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें