Eternal Learner

“ऊंचा लक्ष्य”

↳

बाधाओं को पार करेंगे

अवरोधों से नहीं डरेंगे

कांटों पर भी चल लेंगे

मंजिल को पाकर रहेंगे।

लक्ष्य ऊंचा बना कर के

कमर कस के चलेंगे

जो चाहिये वही पायेंगे

पीछे कभी नहीं हटेंगे।

मार्ग में जंगल झाडी हो

गहरी नदी ऊंची पहाडी हो

हिम्मत नहीं हारेंगे दम भर

चलते ही रहेंगे मन भर।

जो भी हम बनना चाहें

उसी मार्ग को अपनायें

ईमानदारी,सच्चाई ले

जीवन में सफलता पायें।

सफल जीवन बडा सुखद है

परिश्रम का मीठा फल है

सच्चाई कभी न हारती है

आनंद के क्षण वारती है।

मेहनत का लेवल गिर गया तो

संभालना मुश्किल होगा

अपने लक्ष्य पर आ न सकेंगे

पतन चलता ही रहेगा।

चांद तारे तोडने वाले

ऊंचा ऊंचा सोचने वाले

अपने दम पर आगे बढ जाते

जो चाहते वही पा लेते।

करेंपढाई लिखाई या

करें कैसा भी व्यापार

स्तर बना कर रखते तो

पा लेते हैं लाभ अपार

कबाड बेचने वाला भी

करोडपति बन जाता है

तीक्ष्ण स्किल अपना कर

लक्ष्य पूरा कर लेताहै।

एक सही उद्देश्य होता

अगर किसी के जीवन में

पूरा कर लेता श्रम कर

हार नहीं मानता मन में ।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें