जिस रिश्ते को ज़्यादा
चाहता हमारा मन
वे ही दे जाते हैं
उतना ही अधिक ग़म।
प्रेम भाव बदलते
देर नहीं लगती है
हाव-भाव विचार सब
शीघ्र बदल जाते हैं ।
मोह को त्यागना उचित है
अच्छे समय के रहते
ज़्यादा दिन बीतने पर
बहुत दुख सहने पड़ते।
काम ,क्रोध ,लोभ ,मोह
में मोह ही तो बचा था
विकट परिस्थितियों ने तो
उन तीनों का अंत किया था ।
गलती हुई थी मुझसे
मोह को भी छोड़ना था
पूर्ण वानप्रस्थ अपना कर
हमेशा ही रहना था।
रिक्त हस्त आये यहाँ पर
वैसे ही तो जाना होगा
बेटा बेटी रिश्ते नाते
सबको भूल जाना होगा।
किया कर्म अपने हिस्से का
अब मामला ख़त्म हुआ
झूठमूठ का रिश्ता जोड़ना
व्यर्थ का ही श्रम हुआ।
स्वार्थ के हैं सारे रिश्ते
क्यों समझ नहीं आया था
ईश्वर ने भावनाओं में
इतना अधिक बरगलाया था।
भ्रम में डूबा था संसार मेरा
सोचती थी सब कुछ ठीक है
पर इतना कलह मचेगा
पता नहीं कहाँ से लीक है।
दे दो शक्ति वासुदेव मुझे
मोह माया से निकल सकूँ
शांत स्थिर मन चित लेकर
भवसागर को पार करूँ ।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें