Eternal Learner

“अभी भी “

↳

अभी भी कहना जारी है

सुनना भी अनवरत चल रहा

बडे-बडे संदेश उपदेश

कानों में निरन्तर घुल रहा।

सुन रहे सब कान पटाये

ऊपर -ऊपर ही उड़ता जा रहा

समझ नहींआता हमारे

किस बात का ज्ञान बंट रहा।

अभी भी हम बूढे नहीं हुए

केवल अस्सीवां चल रहा

बचपन का नटखट पर

अपनी करतूतों में दिख रहा।

उछल कूद कर रील बनाते

अभिनेता ज्यों डॉयलाग मारते

जो काम कभी न किया था

आज निःसंकोच हो करते।

अभी भी कर सकते हैं हम

क्या हो गया जो नहीं कर सकते

अभी तो जिन्दगी बहुत बडी है

आकाश पाताल एक कर सकते।

बनना मकान का जारी है

कुछ काम तो बाक़ी ही है

अभी भी लगेंगे लाखों रूपये

लोन आना बाक़ी ही है।

अभी बहुत कुछ बाक़ी है

जीवन में सीखने के लिये

इच्छा के अनंत विस्तार

को समेटने के लिये।

लालसा तो लगी हुई है

चमकीले भड़कीले चीजों की

जीवन की अंतिम बेला में

नये नये नतीजों की।

काश करोड़ मिल जाते

कितना मज़ा आ जाता

जो कुछ नहीं कर पाया हूँ

वो सब मैं कर पाता।

क्या हुआ जो पांव कब्र में है

जब तक हूँ तबतक तो हूँ न

मनचाहा कार्य करके

इच्छा पूर्ण क्यों न करूँ।

जबतक ज़िंदा हूँ तबतक

नाती पोते का घर देख लूँ

अपनी तीसरी पीढ़ी को भी

फलते – फूलते देख लूँ।

इच्छा कभी ख़त्म न होगी

मन उच्छृंखल है बडा

अभी क्या हुआ है मुझको

अभी तो हूँ बिलकुल छड़ा।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें