Eternal Learner

“स्वार्थ “

↳

स्वार्थ ख़ुदगर्ज़ी है मतलबी

केवल अपना ही हित चाहता

दूसरे चाहे डूबे मरें सिर्फ

अपना काम बनाना जानता ।

श्रद्धा करते हम किसी पर

जब अपना लाभ सधता

अन्यथा आप कितने बडे हों

स्वार्थी को मतलब नहीं रहता।

नफ़रत का आधार भी यही है

जिससे थोड़ा घाटा होता

हम नफ़रत करने लगते हैं

इसमें कोई बिलम्ब नहीं होता ।

श्रद्धा ,घृणा ,विपरीत भाव है

स्वार्थ के आधार पर उगते हैं

लाभ हानि देख परख ही

श्रद्धा घृणा हम करते हैं।

घेरा होता संकीर्ण स्वार्थ का

उसके बाहर कुछ भी नहीं

सर चढ़ाने ,जूते मारने में

लगता यहाँ कभी देर नहीं।

प्रेम ,घृणा,लोभ,क्रोध सब

स्वार्थ की करछी से चलाये जाते

जहां अपना मतलब सिद्ध न होता

ये सारे भाव तिरोहित हो जाते।

स्वार्थियों से भरी है दुनिया

मेरा,मेरा,मेरा और कुछ नहीं

मतलब सिद्ध नहीं होने पर

कोई किसी को पहचानता नहीं।

लाभ क्या ,फ़ायदा क्या है

ये प्रश्न कुरेदते रहते

कुछ भी कदम बढ़ाने के पहले

अपने दिमाग़ में तोलते रहते।

हित ,परिजन ,मित्र बनते

अपने – अपने मतलब के कारण

जहां मतलब नहीं सधता

दूर हो जाते अकारण ।

-बडी -बडी घटनाओं के कारण

छोटे -छोटे स्वार्थ बन जाते हैं

बडी बडी बिडम्बना समाज में

अक्सर ले – ले कर आते हैं ।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें