Eternal Learner

“दौड़ कर प्रणाम”

↳

बडे वुजुर्ग बैठे रहते

प्रणाम नहीं कर पाते

इगनोर करते उधर

देखते निकल जाते।

कभी किया भी तो वे

घुटनों तक ही झुक पाते

पूरा झुकने में अपने को

असमर्थ ही दिखलाते।

करते प्रणाम दौड़ कर

पावर सम्पन्न लोगों को

पाना है जिनसे उनको

जीवन के भोगों को।

बुद्धि जितनी चलती

सिफ़ारिश करने में

उतनी नहीं चलती

मेहनत ही करने में।

दौड़ते फिरते उनकी

एक झलक पाने को

व्याकुल रहते हैं वो

चरणों में बिछ जाने को।

दौड़ कर प्रणाम करना

फलीभूत ही होता है

करने वाले का चेहरा

याद भी तो रहता है ।

मात्र परिश्रम करने से

कुछ नहीं मिलता है

सबकुछ पाने के लिये

नमन करना पड़ता है।

करना प्रणाम दौड़ कर

भी बहुत मुश्किल है

सभी नहीं कर पाते

चाहिये मजबूत दिल है।

सहना पड़ता उपहास

पावर फुल लोगों का

इगनोर करना पडता

उपेक्षा की दृष्टि का।

गरज पूरा करने को

क्या कुछ नहीं करते हम

राह निकालते रहते

कठिन मार्ग में हम ।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें