रायता फैलाना आदत होती
नकारात्मक लोगों की
बने बनाये काम को
बिगाड़ने वालों की ।
जहां फैल गया रायता
सब कुछ ही बर्बाद है
संभव नहीं फिर उसको
कर सकना आबाद है।
फैल रहा रायता यहाँ पर
सारी व्यवस्था गड्ड मड्ड है
किसी विषय पर दो व्यक्ति
रहते नहीं एक मत है।
बनते काम को बिगाड़ना
बिगाड़ कर ख़ुश होना
दूसरों को बर्बाद देख कर
अपनी चालाकी पर इतराना।
बिगड़ने को बनाने का काम
आजकल बहुत कठिन है
बना पाना बडां काम है
बिगाड़ना अधम कर्म है।
पूडी ,लड्डु,वर्फी,पेडा
गिरा हुआ उठाया जा सकता
पर रायता फैला अगर तो
सब गुड़ गोबर हो जाता।
गोबर में घी डालते
सब कुछ तितर वितर करते
रायता फैलाने वाले लोग
इसी पर ध्यान धरते।
दुष्ट प्रकृति होती उनकी
सुख किसी का देख न पाते
मौक़ा मिलते ही गड़बड़ करते
आफ़त ऐसा मचा जाते ।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें