जैसे माहौल में बढ़ते हम
वैसी अपनी सोच होती
रीति रिवाज,सभ्यता,संस्कृति
हमारी सोच की बीज बोते।
पंडित के बच्चे सीखते
पूजा-पाठ ,जप,ध्यान ,कीर्तन
पौराणिक ग्रन्थों का पठन पाठन
तीर्थ स्थलों का शुभ दर्शन ।
मौलवी के बच्चे सीखते
नमाज़ संग अल्लाह के नाम
पवित्र क़ुरान का अध्ययन
उसके बिना न दूजा काम।
ईसाई धर्म के बच्चे पढ़ते
बाइबिल ईसामसीह का नाम
एक ही सर्व शक्तिमान को
दे देते हैं पृथक पृथक नाम।
सिख धर्म मानने वाले
बहुत बड़े अनुरागी हैं
मानवता के सच्चे सेवक
लंगर सेवा के त्यागी हैं।
सबकी सोच होती अलग अलग
अपने -अपने प्रभु को गुहारते
किसान ,मज़दूर,मास्टर ,अफ़सर
सबके सोच का रूप अलग है
अपनी बुद्धि कर्म के अनुसार
करते सब कार्य अलग थलग है।
आसान नहीं है सोच बदलना
विभिन्न वर्ग के लोगों का
विरले हुए हैं इतिवृत में जिसने
त्याग किया है भोगों का।
सम्राट अशोक ,अंगुलिमाल जैसे
गिने चुने लोग हैं इतिहास में
आमूल चूल बदला था विचार
एक ही पवित्र जीवन में।
शुद्ध विचार रखने वाले
इन्द्रिय संयम रखते हैं
मानवता के हित में सोच
अपनी बदल कर रखते हैं।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें