Eternal Learner

“अपनी तलाश में”

↳

अपनी तलाश करते हम

कहां से कहां गुजरते हम

मन भागता भूत भविष्य

दोनों ओर जाते रहते हम।

खो जाते यहां हम

जग के बाज़ार में ऐसे

कल्पना विलीन होती

यथार्थ धरातल पर जैसे।

ढूंढता हूं अबोध सरल

बच्चे को ,मां को जानता

और किसी को कभी न

कुटुम्ब में पहचानता।

कभी था दस बरस का

परिचय का दायरा बढा

झूठ -सच ,अच्छा बुरा से

अनेक बार पाला पडा ।

ज्यों ज्यों बढता गया

आयु की दहलीज पर

सीखता गया अनेक भाव

जिन्दगी की लीक पर ।

कितनी घटनाओं ,भावों

से रूबरू होते गये हम

बेटा,पति,पिता,दादा

यहाँ बनते गये हम ।

हर भूमिका का अलग

अभिनय करता आया

कर रहा तलाश

कैसे मैं कर पाया ।

समय ने सिखाया मुझे

आयु के हर पड़ाव पर

कैसे बना कर रखना

सम्बन्धों के भाव पर।

आ गया अंतिम पड़ाव

ढूंढ रहा मैं आज भी

करूँ कौन सी भूमिका

प्रसन्न हो जायें सभी।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें