सब लोग सब कुछ जाने
बिना बताये बात पहचाने
ज़ो कहा जाये कर पायें
परिस्थिति को ग़ुन पायें
ज़रूरी नहीं।
काँटों को फूल बनायें
संभावित विपदा को हटाये
सही मार्ग पर चल पायें
सच में संस्कार को अपनाए
ज़रूरी नहीं।
सच झूठ में अंतर पहचाने
सच्चे मार्ग को खुद अपनाएँ
झूठी बात झाड़ कर रखें
ईमानदारी को पहचाने
ज़रूरी नहीं।
समानता की दृष्टि रख पायें
ऊँच नीच का भेद छोड़ पायें
समदृष्टि को अपना पायें
जीवन को समुन्नत बनायें ।
ज़रूरी नहीं ।
सम्बन्ध बना कर रख पायें
शिकवे शिकायत भूल पायें
व्यर्थ विरोध बिडम्बना हटायें
शान्ति और संतोष बढ़ायें
जरूरी नहीं।
अपना कार्य खुद कर पायें
आजीवन आत्म निर्भर रहें
अपने बाप से भी न माँगे
परिवार को संपन्न बनायें
ज़रूरी नहीं।
कल्याण के कार्य कर पायें
वेसहारा का सहारा बन पायें
स्वार्थ लोभ से ऊपर उठ पायें
देवत्व के गुण अपनायें
ज़रूरी नहीं।
सब धर्म को बराबर समझें
समस्त नीतियों की रक्षा करें
राम कृष्ण के आदर्श को
जीवन में अपना पायें
ज़रूरी नहीं।
पर्यावरण की रक्षा कर पायें
पेड पहाड नदी को बचायें
सर्वत्र गंदगी नहीं फैलायें
जल वायु को स्वच्छ बनायें
ज़रूरी नहीं।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें