अवसर ही अवसर फैले हैं
चारों तरफ इधर उधर
सही समय जो पहचान पाते
सदा रखते हैं सतर्क नजर।
बगुला जैसा ध्यान लगा कर
मौक़ा पकड ही लेते हैं
पर ज़रा सा ध्यान हटने पर
हाथ मलते रह जाते हैं।
मौक़ा दरवाज़ा खटखटाता
पहचानने वाले लाभ उठाते
आँख मूँद रहने वाले लोग
पीछे पछताते ही रह जाते।
अवसर पर काम कर पाना
बहती गंगा में हाथ धोना है
मौक़ा की ताक में रहना
सही समय में लक्ष्य पाना है।
अवसर बीत जाने के बाद
कोई काम नहीं होता
कितना भी जोड़ तोड़ करें
कोई फल नहीं मिलता।
चिडिया के चुग जाने पर
पछताना होता है बेकार
समय रहते काम करने से
होता जीवन में उद्धार।
गाड़ी के खुलने के बाद ज्यों
स्टेशन पर पहुँचना है
त्यों मौक़ा छूटने के बाद
छटपटा कर रह जाना है।
मौक़ा पकड़ो आगे से
पीछे तो सपाट होता है
बीत जाने के बाद तो
कुछ भी हाथ नहीं आता है।
कितने ऐसे अवसर आते
हम लोगों के जीवन में
अनमयस्क रहकर हम
मौक़ा खो देते भ्रम में।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें