vidus

Eternal Learner

↳

What makes you nervous?

मैं सबसे ज्यादा नरभस तब होती हूं जब मुझे अपने ही पर्स में कुछ ऐसी चीज खोजनी होती है जैसे आधार कार्ड या कोई टिकट या रसीद और वो नहीं मिल रही होती है।एक बार एक इवेन्ट में जबलपुर गई थी वहां सोने का झुमका खोल कर रख दी थी बाद में जब याद आया किझुमके कहां हैं तो ढूंढने लगी

पूरा पर्स छान मारा सारे सामान निकाल कर झाडा पर नहीं मिला जब संतोष कर लिया कि खोगया होगा बहुत दुख हो रहा था कि कुछ दिनों बाद उसी पर्स में अंदर वाले कपडे के छेद से घुस कर झुमका पडा हुआ था जिस पर हमलोगों ने ध्यान नहीं दिया था अब मिलने की खुशी की कल्पना तो आप कर ही सकते हैं ।

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे