vidus

Eternal Learner

Have you ever been camping?

जी हैं 2025मेंअप्रैल से अक्टूबर तक अमेरिका प्रवास के दौरान मुझे दो बार कैम्पिंग में जाने का मौका मिला ।दोनों बार वैभव के सत्रह दोस्तों के परिवार के साथ कैम्पिंग हुआ था करीब 65लोग थे वूढों वयस्क एवं बच्चों को मिला कर।एक ठंड मौसम में दूसरा गर्मी में ।सामूहिक रूप से व्यवस्था एक कार्य करने की क्षमता अचंभित करने वाली थी ।अपने से इतने लोगों के लिये भोजन बनाना बांटना एवं सफाई सब बहुत वढिया से समपन्न हुआ था ।तरह तरह के खेल जल क्रीडा गाना वगैरह भी हुआ था ।एक में भीषण वर्षा और दूसरे में भीषण गर्मी का सामना करना पडाथा ।ये लोग छाता प्लास्टिक सब लेकर गये थे ।गर्मी में हम लोग टेंट छोड कर पेड के नीचे बैठे थे ।कैम्पिंग अमेरिकी संस्कृति का एक अहं हिस्सा है ।सबसे बडी बात कि कैम्पिंग के बाद उस जगह को वैसे ही साफ करके छोडना था जैसा वो हमें मिला था ।इन लोगों ने सारा काम सफलता पूर्वक किया था ।

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे