vidus

Eternal Learner

“अग्नि की पवित्रता”

कभी सोचा है पंचभूतों में

सर्वाधिक पवित्र क्या है ?

अगर नहीं तो सोचो कि

किसमें मिलावट नहीं है।

पृथ्वी तत्व को कई तरह से

दूषित करते रहते हैं

हवा पानी को तो गंदा

आसानी से करते हैं।

गगन तत्व की बात छोडो

वहां तक तो पहुंच नहीं

सिर्फ अग्नि तक पहुंच है

जिसमे मिलावट नहीं ।

विशुद्ध रूप वाला तत्व

भस्म करता सबका अस्तित्व

सृष्टि का मूल आधार है

आदिम युग का आविष्कार है।

एक ऊर्जा विशेष है

जिसका कोई जोड नहीं

अपनी शक्ति से चतुर्दिश

प्रचंड प्रसरती सब कहीं।

शुद्ध पवित्र सप्राण ज्वाला

लपलपाती निगलती जाती

सर्व भक्षी सदृश्य सबको

अपना हविष्य बना जाती ।

ब्रह्मांड की आंख है ये

सृष्टि का परम सत्य है

इसके निर्माण में भी

प्रधान अग्नि तत्व है।

ऊपर सूरज नीचे अग्नि

वायुमंडल में बिजली है

तीनों में सुन्दरता इसकी

सदा दमकती तडकती है ।,

विद्या

——////——////——////——////——

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे