Who are you most inspired by?
मैं अपने पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हूं क्योंकि उन्होंने सीमित साधन में रह कर जिस तरह से हम भाई बहनों की परिवरिश की है वो एक अप्रतिम उदाहरण है।कुम्हार जैसे अपने कच्चे पात्रों को बाहर भीतर से ठोक पीट कर सुडौल बनाता है वैसे ही उन्होंने हम लोगों में जो जिस योग्य था उसको उसकी मंजिल तक पहुंचा कर छोडा है।उनकी एक सीख मैं कभी भूलती नहीं कि वे कहा करते थे “बेटा एक चना को सात भाई मिल कर खाना चाहिये कभी घर में फूट नहीं आना चाहिये “इस बात पर मैं आज भी अमल करती हूं।मेरे पिता जहां भी हैं उनको नमन करती हूं 🙏🙏
टिप्पणी करे