Which outdated technology do you miss the most, and why?
मैं ग्रामो फोन को मिस करती हूं।मेरी ससुराल में एक पुराना ग्रामोफोन था जिस पर बजाने के लिये करीब दस बारह रिकार्ड थे।बजाने पर थोडी घिसी हुई आवाज आती थी शमशाद वेगम और कोई पुराने गायक के गाने बजते थे ।मुझे “दाल रोटी खैयवे रे बुद्धु आज ससुर घर जैइवे “के बोल याद हैं।1977 में मुझे बडा आश्चर्य होता था कि यहां के लोग कितने रईस थे इतना पुराना ग्रामोफोन घर में रखे हुए हैं ।उसके पहले मैंने इतना पुराना गाना नहीं सुना था ।
टिप्पणी करे