What’s the best local dish you’ve ever eaten while traveling?
देवघर जाने के मार्ग में नौनी हाट नामक एक जगह है जहां भागलपुर जिला का एक लोकल डिश मिलता है जो स्वाद सुगंध,स्वास्थ्य हर दृष्टि से वेस्ट है।उसमें मूढी ,स्प्राउटेड चना ,मूंग,कुसी मटर ,फ्राइड चना,कार्न ,उबला हुआ सफेद मटर,लाल चना का प्याज लहसुन में बना घुघनी,वेसन प्याज एवं पालक मिला कर पकौडी,झाल दार मिक्सचर,छना हुआ पापड चूर कर,चूडा का भुंजा के साथ आलु को वेसन के धोल में डुबा कर बनाया गया आलू चॉप सबको एक सखुए के पत्ते के दोने में मिला कर देता है और उसके साथ खांटी दूध में बनी खूब मीठी चाय बस एक बार खा लेने के बाद दिन भर की छुट्टी ।मैं जब भी उधर जाती हूं ये वाला नाश्ता अवश्य करती हूं।
टिप्पणी करे