vidus

Eternal Learner

“समाधान की समस्या”

समस्या का समाधान तो

साधारण सी बात है

सब लोग खोजते रहते

जिन्दगी कटती रहती है।

यहां नकारात्मक लोग

समस्या की खोज करते हैं

सभी के बनाये काम में

शंका का बीज बोते हैं।

समाधान की समस्या ढूंढना

उल्टी गंगा बहाना है

प्रगति करते लोगों की

राह रोकते जाना है।

आवास बन गया तिमंजिला

एकदम चकाचक अति सुन्दर

इंटीरियर बाहर सब जगह

कॉस्टली सामान लगा कर ।

समस्या खोजने वाले आ

उसमें भी कमी निकालेंगे

वास्तु से है गलत इसे

बदलवा लो कह डालेंगे।

कलर अगर नीला किया है

कहेंगे गुलाबी अच्छा होता

इंटीरियर अगर वहां से

करवाते तो अच्छा होता।

परदे का रंग गहरा है

गड रहा है आंखों में

अगर हल्के रंग के होते

सुकून मिलता आंखों में।

यानी कुछ भी करें आप

उनको कमी निकालना है

आपके हर समाधान में

एक समस्या ढूंढना है।

चाहे बच्चों का एडमिशन हो

या कहीं यात्रा की बात

हर जगह बतायेंगे वो

आपकी कमी की बात ।

ये स्कूल क्यों वो क्यों नहीं

ट्रेन क्यों प्लेन क्यों नहीं

यहां नहीं वहां जाओ

ऐसे ही जाते क्यों नहीं।

किसी प्रशंसा न कर सकते

इतने ही जलन खोर होते

प्रगतिशील लोगों की राह में

अडंगा लगाते ही रहते।

देख पराजय किसी की

ठंडक सी मिल जाती है

ऊंट आया पहाड के नीचे

ये सोच चैन दे जाती है।

नकारात्मकता बुरी है

दूषित मन का बडा रोग

ईर्ष्या ,घृणा,ही फैलाती

कुटिल भावों का करती भोग।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे