What’s a cultural tradition from your country that you love?
मेरा देश भारत है और यहां ढेरों परम्पराएं हैं ।हर राज्य के अलग अलग पर मुझे अपना दीपावली का त्योहार बहुत अच्छा लगता है।महल से लेकर झोपडियों तक दीपक जलाये जाते हैं ।खील ,बताशे ,मिठाइयां,मीठे पकवान ,नये कपडे,
फुलझरियां ,पटाके,रॉकेट,घिरनी ,सुन्दर घरौंदे ,कुल्हिया पुचिया यानी मस्ती की तमाम चीजें दीपक हाथ में लिये हुए मिट्टी की परी ।इन खिलौनों से हम लोग तबतक खेलते रहते थे जबतक टूट नहीं जाते थे।घरौंदा हम लोग ईंट और मिट्टी से बनाते थे पर जब मेरा तेरह साल छोटा भाई बबलु बडा हुआ तो उसनें कूट के टुकडों से रंगविरंगा दो तीन मंजिला घरौंदा बनाना शुरू किया उसके बाद से मुहल्ले में सबसे सुन्दर घरौंदा हम लोगों का ही होता था।आज भी दीपावली मनाती हूं पर अब घर के स्टाफों की सहायता लेनी पडती है अपने से कुछ नहीं कर सकती हूं।
टिप्पणी करे