vidus

Eternal Learner

“समाधान क्या हो”

टूटते अरमानों का

छूटते कमानों का

खाली होते मकानों का

निराशा भरे जवानों का

समाधान क्या हो।

नर्सरी में कटते बचपन का

भरते हुए वृद्धाश्रम का

परिवार में अनबन का

दूर होते अपनापन का

समाधान क्या हो।

वेशुमार गरीबी का

दूर होते करीबी का

धुनी मजहबी का

देश में अजनबी का

समाधान क्या हो।

जलने वाली ईर्ष्या का

भयानक जिजीविषा का

हडपने की इच्छा का

असीमित परीक्षा का

समाधान क्या हो।

बच्चों के जाने का

रूठने और मनाने का

लौट नहीं आने का

पल्ला झाड लेने का

समाधान क्या हो।

बेईमानी चलने का

काली लक्ष्मी उगने का

सच्ची लक्ष्मी डूबने का

अर्थ व्यवस्था डोलने का

समाधान क्या हो।

घुट घुट कर जीने का

जीते जीते मरने का

अपमान सहते रहने का

कुंठा से भर जाने का

समाधान क्या हो ।

जनता के विषाद का

भीड के उन्माद का

दुश्मनों के प्रमाद का

जनसंख्या के तादात का

समाधान क्या हो।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे