What’s the weirdest coincidence you’ve ever experienced?
एक बार तबियत खराब होने पर मेरे पति ऐम्बुलेंस बुला कर मुझे अस्पताल ले गये ।इमरजेंसी में एडमिट करवा कर वहां बैठे थे कि उन्हें लगा कि उनकी तबियत खराब हो रही है।बेटी श्रुति से कहा कि मेरा ब्लडप्रेसर चेक करवाओ तो।तब ब्लड प्रेसर 90/50 आया।डॉ ने शीघ्र एडमिट करवाने कहा।दुर्योग ऐसा हुआ कि हम दोनों को चार दिनों तक अस्पताल के आई सी यू में रहना पडा।सोचती हूं कि अगर मेरी तबियत खराब नहीं होती तो घर पर इनकी तबियत सिरीयस हो सकती थी।
वहां भी जो लोग पति पत्नी को एक साथ आई सी यू में देखते तो आश्चर्य करते थे।
टिप्पणी करे