What’s the kindest thing someone has ever done for you?
वैष्णव देवी तीर्थ स्थल के मार्ग में हमारी बस का एक्सीडेन्ट हो गया था।उसे बस के ड्राइवर टंडेल समेत पांच लोग परलोक सिधार गये थे। सब लोग कहीं न कहीं से घायल थे ।मैं और मेरे पति भी चोट खा गये थे ।बांह के पास बडा सा कट हो गया था पति देव के सिर पर चोट लगी थी ।रात्रि बारह एक बजे का समय था ।किसी तरह लोगों की सहायता से हम दोनों बस से निकल पाये थे ।असहाय स्थिति में सडक पर अपना सामान लेकर बैठे थे ।मैं जिद कर रहीथी कि अब घर लौट जाते हैं पति देव का कहना था कि लौटते समय भी दुर्घटना हो सकती है।यही विवाद चल रहा था कि करनाल पुलिस की गाडी सहायता को आई।वो लोगों से पूछ पूछ कर उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद कर रहे थे।पता चलने पर कि हमे वैष्णव देवी जाना है उन लोगों ने हमें अपनी गाडी पर बिठाया और दूर ले जाकर वहां जाने वाली बस में ये कह कर बिठा दिया कि इनसे टिकट नहीं लेना है।उसके बाद हमलोगों की जान में जान आई
यात्रा अधूरी नहीं रही इसका संतोष हुआ । ।दयालु एवं कर्मठ पुलिस दल को देख कर गर्व भी हुआ ।
टिप्पणी करे