vidus

Eternal Learner

“ग्रैंड केन्यान ऑफ अमेरिका”

ग्रैंड केन्यान अमेरिका

देखने को मिला मौका

कोरोलाडो ने बनाया

रूप नेचुरल घाटी का ।

मिट्टी ,बालू,बजरी संग

धारा बहती हुई आई

भीषण कटाव क्षमता से

इसके इतने रंग बनाई।

लम्बे चौडे होकर फैला

अमेरिका के उत्तर पश्चिम

एरिजोना जिले में स्थित

लहराता विश्व में परचम।

अमेरिकी इंडियन्स के घर

वहां की गुफाओं में थे

विष्णु ,शिव,राम,बुद्ध,देवा

नामित ढेर टेम्पुल भी थे।

विभिन्न संस्कृतियों के देवों के

नाम भी लिये गये थे

अपोलो,आईस,जोरोएस्टर

टीलों के रखे गये थे।

असंख्य भव्य चोटियां ,टीले

चट्टानें ,दर्रें ,खाईयां हैं

प्राकृतिक रूप से सजे धजे

अति सुन्दर सु्न्दर छवियां हैं।

लाल ,हरा,धूसर,गुलाबी

भूरा,सिलेटी,पीला रंग

चित्रकार तूली निर्मित लगते

दुनिया देख के होती दंग ।

प्रवाह ने जैसा काटा

वैसा ही तो रहने दिया

मानव ने अपनी कला से

कोई हस्तक्षेप न किया ।

अद्भुत चितेरी है प्रकृति

अनुपम कला दिखाती है

विभिन्न आयु की चट्टानों की

झीनी संरचना बनाती है।

अनेक प्रकार के जीव रहते

स्तन पायी ,सरीसूप पक्षी

चमगादड ,काइब गिलहरी

परिपूर्णता की है साक्षी।

कैलिकोडोर,बाल्ड ईगल

जैसे दुर्लभ पक्षी मिलते

छोटे मोटे कीडे ,मकौडों

को खाकर जीवित रहते।

खच्चर ,हिरण,बिग हार्न भेड

एल्क ,माउन्टेन लायन

रहते सभी इसी धरा पर

करते रहते मनोरंजन।

यूनेस्को ने यूं न बनाया

विश्व की धरोहर इसको

लाखों वर्षों से अधिक समय

लग गया बनाने में जिसको।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे