vidus

Eternal Learner

What’s the bravest thing you’ve ever done when no one was watching?

मैं बहुत डरपोक हूं कोई बहादुरी का काम नहीं कर सकती पर एक बार मुझे अकेले में अपने वेड पर से एक मोटी गिरगिट को भगाने का काम करना पडा था ।ऐसा हुआ था कि मेरा नया घर सुदूर बागीचे में बना था वहां इक्के दुक्के घर ही थे और बिना फिनिश किये ही हम लोग वहां रहने लगे थे ।तो बागीचे में रहनेवाले प्राणी जैसे बडी वाली छिपकली ,नेवला ,विटगोय सांप आदि निकलते रहते थे ।बडी वाली रंग बदलने वाली गिरगिट मेरे वेड पर आ गई थी घर में कोई नहीं था जो मेरी सहायता करता ।मैने जब उसे देखा तो वो भी मुझे देखने लगा और मुंडी हिलाने लगा मानों कुछ बात करनी हो ।अब मैं क्या करती ?डंडे से भगाने का मतलब था कि वो उसके सहारे मेरी तरफ आ सकता था और मेरे शरीर पर चढ जाता को चीखने लगती मैं कोई सुनने वाला नहीं था।उसकी नजर से नजर हटा कर मैं धीरे धीरे साइड से जाकर दूसरी तरफ का चादर उठा कर गिरगिट समेत नीचे फेंक दिया जिससे से वो खिडकी के रास्ते सरपट भागा मेरी जान में जान आई ।

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे