vidus

Eternal Learner

If you could relive one year of your life, which one would it be?

मैं अपने जीवन के उस वर्ष को फिर से जीना चाहूंगी जिस वर्ष मुझे चार चार खुशियां मिली थी।1976 में 22.2.76 कोमेरे जीवन साथी श्री अशोक कुमार सिन्हा मिले जो अभी तक पूर्ण समर्पण के साथ मेरा साथ निभा रहे हैं।फिर उसी साल अगस्त महीने में मुझे बी एड की डिग्री मिली थी ।22.11.76 को मुझे तिलका मांझी भागलपुर विश्व विद्यालय में व्याख्याता पद की नौकरी मिल गई थी ।और तो और जाते जाते उस वर्ष ने 29.12.76 को मेरी गोद खुशियों से भर दी थी ।मेरी ज्येष्ठ पुत्री श्रुति रूपी कन्या रत्न मुझे प्राप्त हुई थी।इतनी सफलताओं वाला और कोई वर्ष मेरे जीवन में नहीं है।

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे