vidus

Eternal Learner

↳

Which celebrity would you love to meet, and what would you talk about?

पत्रकार “मृणाल पांडे “से मिलना पसन्द करूँगी मैं।उन्होंने पत्रकार के काम को सँभालते हुए कविता ,कहानी,उपन्यास,

नाटक,जैसे अनेक विधाओं में श्रेष्ठ रचनाएँ लिखी हैं।उनकी भाषा जीवंत बिम्बों से युक्त होती हैं और पाठक को अपने साथ बांध कर चलती है।इतनी विधाएँ एवं इतना वैविध्य है जो अनायास पाठक को अपनी ओर खींचता है।मैं उनसे उनकी रचना प्रक्रिया के बारे में पूछूँगी कि हर विधा की रचना में इतनी पूर्णता एवं सौंदर्य कैसे ला पाती हैं।मैं उनसे लेखन कला सीखूँगी ।

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें