Eternal Learner

“विशालता में अस्थिरता”

↳

ये जीवन स्थाई नहीं है

समुद्र में नाव सी चलती

रोज़ रोज बदलती रहती

उतार चढ़ाव में पलती।

जैसा रंग बदलता रहता

मानसून में आकाश का

वैसा ही जीवन बदलता

काल के विकास का ।

दिन बढते ,बढते,बढते हम

नवजात से जवाँ होते

फिर धीरे धीरे होते बूढे

समय के संग चलते- चलते

स्थाई तो कुछ नहीं है

धरती ,आकाश ,पाताल

पेड,पौधे,नदी,पहाड़

झरना ,पोखर ,तलैया ,ताल ।

पर हम बनाते घर मजबूत

चले पीढ़ी दर पीढी

पोते पोतियां खुश होंगे

कभी नआयेगी मजबूरी।

अस्थिरता में स्थिरता की

कामना हमारी नादानी है

झूठ मूठ उठाते रहना

व्यर्थ की परेशानी है।

हथेली पर पारा जैसा

काल हिल डुल करता

पकड नहीं पाता कोई

अपनी धुन में ही रहता।

क्षण ,क्षण,क्षण काल चलता

स्थिरता का नाम नहीं

अनवरत ही चलते रहता

रूकने का कोई काम नहीं।

पता नहीं चलाया किसने

इसी गति से काल को

इतनी विशालता में अस्थिरता

शत शत नमन महाकाल को।

विद्या

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें