Eternal Learner

↳

What’s something you’ve forgiven but haven’t forgotten?

एक रिश्ते दार के यहाँ निमंत्रण में मैं सपरिवार गई थी ।विवाह का प्रसंग था ।वहाँ बुलाने वालों ने ज़ितनी बेइज़्ज़ती की थी उसे नहीं भूल पाई हूँ ।उनकी ढिठाई ऐसी थी कि सामने से मुँह पर बोल दिया गया कि हमलोग तो पान सुपाडी देकर आमंत्रित किये हैं बेइज़्ज़ती करने के लिये ।ऐसा सम्बन्ध था कि छोड़ कर लौट नहीं सकते थे।वो तीन दिन ऐसे कटे जिसकी स्मृति आजीवन बनी रहेगी ।यद्यपि बाद में जब मेरे आवास पर उन लोगों का आगमन हुआ तो हमलोगों नेउनके स्वागत में कोई कमी नहीं की थी मानों कुछ ग़लत हुआ ही नहीं था ।इसतरह से उनके बुरे व्यवहार को हमलोगों ने माफ़ कर दिया पर उस घटना को कभी भी भूल नहीं पाऊंगी ।

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें