दृगविन्दु बह बह कर
मन को हल्का करते
दुख की काई झाड़
आशा से हैं भरते।
व्यथा चरम पर होती
हृदय का हाहाकार
नहीं कोई उपचार।
दीखता सिर्फ़ अंधेरा
जी भर रोने के बाद
समझौता शुरू होता
ऐसा नहीं तो ये करेंगे
नहीं तो वैसा कर लेंगे ॥
ये आ आ कर दुख को
बहाकर ले जाते हैं
धैर्य ,साहस ,संतोष
के मोती भी लाते हैं।
असीम आनंद में
कृतज्ञता में भी
आकर भावुक कर देते
दोनों में आनंद भरते।
दुश्मन भी आँसू पोछते
दुखी तो पीकर रह जाते
आठ आठ आंसू निकल कर
हृदय द्रवित कर जाते।
कटु वचन से विगलित
अप्रत्याशित सुख पाकर
असंभव संभव होने पर
ये तो छलक ही जाते।
शक्ति इसकी बड़ी है
पत्थर को मोम सा पिघलाते
मन की गुफा से निकल कर
पर की गुफा तक पहुँच जाते।
अद्भुत शक्ति है इसकी
आलोड़न विलोडन दिखाते
बिना एक शब्द बोले
बहुत कुछ कह जाते।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें