घर -जमीन खेत -खलियान
बैंक बैलेंस ,शहर का मकान
बंट गये पांच भाइयों में
कहीं कोई न हुआ परेशान।
सब आनंदित सब गद गद
विरासत में मिली सम्पति अपार
गौरवान्वित मस्तक प्रसन्नचित्त
आनंद से परि पूर्ण व्यापार।
कोई बेचेगा कोई रखेगा
अपनी आवश्यकता के अनुसार
गुणनफल चल रहा मन में
सब कर रहे सोच विचार।
हर्ष के अतिरेक में वहां पर
एक बाधा सामने आई
अब कहां पर रहेंगे हमारे
बूढे पिता लाचार माई।
देखने लगे सब इधर उधर
आंख चुराने में लग गये
होने लगीं वेमानी बातें
नये नये तर्क गढने लगे।
बम्बई में है मेरा घर वहां
इनका मन नहीं लगेगा
जहां ये रहते हैं वहां पर ही
समय इनका बढिया कटेगा।
मेरा घर ठीक ठाक है
बच्चों में इनका मन भी लगेगा
पर उन दोनों की पढाई पर
बहुत ज्यादा असर पडेगा।
मैं औ पत्नी दोनों नौकरिया
बच्चे भी जाते हैं स्कूल
कौन देखेगा इन दोनों को
समस्या का यही है मूल।
इन सबकी बातें सुनकर
वृद्ध दम्पति निराश हुए
अपनी उपेक्षा देख देख कर
असीम दुख से भर गये।
छोटा बोला जिद्दी भी हैं
मनमाने ढंग से रहते आये
कौन पूरी करेगा इनकी जिद
बच्चे तो करने से रहे।
इतने वृद्धाश्रम किस लिये हैं
पैसे देकर वहीं रखेंगे
हम उम्र के साथ रहेंगे
और ज्यादा खुश रहेंगे।
हो गये खुश सारे भाई
उत्तरदायित्व का बोझ हटा
हो गई दूर सबके मन की
घनघोर चिन्ता की घटा ।
माता पिता सोचते मन में
पालने में कहां चूक हुई
किस वुजुर्ग की लगी बद्दुआ
हमारी जिन्दगी वेलीक हुई।
विद्या
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
एक उत्तर दें