Eternal Learner

↳

What’s your dream travel itinerary for a year-long adventure?

मेरी एक वर्ष की आदर्श यात्रा अब मेरी इच्छा पर निर्भर नहीं है क्योंकि हम दोनों प्राणी सत्तर पार कर चुके हैं और अस्वस्थ भी रहते हैं ।हम लोगों को यात्रा करने के लिये एक सहायक की आवश्यकता होती है मेरे बच्चे जब साथ रहते हैं तो यात्रा सुगम हो जाती है इसी लिये अगले एक साल के लिये ड्रीम नहीं यथार्थ है कि मैं अपने दोनों बेटों के पास जाने वाली हूं ।दिसम्बर में बडे बेटे अभिनव के पास अबूधावी में तीन महीने रहूंगी वहां जहां जहां घूमने ले जायेगा वहां जाऊंगी पहले भी उसने पूरा दुबई घुमाया है उसके बाद छे महीने के लिये केलिफोर्निया जाने वाली हूं छोटे बेटे वैभव के पास ये मेरी दूसरी यात्रा होगी वहां की इसबार अगर समय मिलेगा तो हम लोग साथ में कहीं कहीं घूमने जा सकते हैं ।वैसे मैं दूरदर्शन पर लोगों के यात्रा वृतांत बहुत देखती हूं और बिना गये ही सुन्दर सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेती हूं।मेरे जैसे अशक्त लोगों का ये आसान साधन है।

··················

टिप्पणियाँ

एक उत्तर दें