Do you practice religion?
हां मैं धार्मिक हूं।मैं हिन्दू धर्म में पैदा हुई हूं ।बचपन से हनुमान चालीसा दुर्गा चालीसा शिव चालीसा अनेक भजन कीर्तन सीख गई थी ।सुबह सुबह मेरी नानी प्रभाती गाना सिखाती थी और दशहरे के समय नौ दिन में पूरा रामचरितमानस का पाठ करती थी ।मैंने सब सीखा था ।बडे होनेपर दुर्गा सप्तशती शिव तांडव श्रोत गीता का पाठ भी किया है।कनक धारा श्रोत महा लक्ष्मी श्रोत सुवर्ण माला श्रोत भी मुझे कंठस्थ है ।आज भी मैं सप्ताह में तीन बार IGS geeta class Fremont और गीता योग स्वाध्याय पंतनगर के साथ एक एक घंटे के लिये गीता क्लास में उपस्थित रहती हूं ।मैं गणेश शिव विष्णु दुर्गा काली और बजरंगवली सबकी उपासना करती हूं ।
टिप्पणी करे