Which languages do you speak and how did that impact your life?
मैं बिहारी बोली अंगिका और राष्ट्रभाषा हिन्दी बोलती हूं ।अंगिका मेरी मातृभाषा है और हिन्दी मेरी शिक्षा की भाषा ।दोनों का मेरे जीवन में बहुत प्रभाव पडा है ।अंगिका बहुत पुरानी भाषा है उसके शब्द भांडार लोकोक्तियां कहावतें सब अंग क्षेत्र की सभ्यतासंस्कृति रहन सहन खान पान सबका परिचय करवा देती है इस भाषा में इतना अपनापन है कि जिनसे अंगिका में बात करती हूं उनसे किसी दूसरी भाषा में बात करना अजीब लगता है और हिन्दी की छात्रा हूं बहुत बर्षों तक विश्वविद्यालय में अध्यापन का काम भी किया है कह सकती हूं मेरी जीविका की भाषा है ज्ञान विज्ञान के सारे क्षेत्र को मैं इसी भाषा के माध्यम से सरलता से समझ सकती हूं ।अंगरेजी संस्कृत भी कुछ जानती हूं पर उनके हिन्दी अनुवााद को जितनी आसानी से समझती हूं वैसा मूल पुस्तक से नहीं समझ पाती हूं ।
टिप्पणी करे