vidus

Eternal Learner

“सुझावों की आंधी”

सुझावों की आंधी आई

कोई क्षेत्र नहीं बचा

ज्ञानी हों या अज्ञानी

आज सभी को रहे नचा ।

ये खाओ ये मत खाओ

इधर जाओ उधर मत जाओ

ये पूजा करो वो पूजा करो

पर पहले लाइक शेयर करो।

लाइक शेयर करो नहीं तो

भस्म ही हो जाओगे

करके देखो कितनी जल्दी

माला माल हो जाओगे।

ये तेल लगाओ गंजापन हटाओ

ये क्रीम लगाओ गोरे बन जाओ

ये फूल चढाओ देवों को खुश करो

इसका पाठ करो अनंत धन पाओ।

दीपक जलाओ तो लौंग डालो

पानी में केसर डाल नहाओ

पोछा में पिक साल्ट डालो

निगेटिव इनर्जी बाहर भगाओ ।

पता चलता कोई बीमार है

परिजन तो टूट ही पडते

कुशल क्षेम पूछने हेतु

स्वयं आते या फोन करते ।

इतने सुझाव इतने सुझाव

इतने सुझाव कि मत पूछो

डॉ से लेकर दवाई तक

उनके उपदेश को बूझो।

इतना ही नहीं उपदेश देते

दिन चर्या को ठीक करें

जो कुछ आप नहीं कर सकते

उसी की खुलकर वकालत करें।

उन्हीं का मार्ग सही है

दूजा कोई मार्ग नहीं

दिमाग भन्नाता मन सोचता

बीमारी की बात किसने कही ।

अंधेरे में चल रहे सुझावों के तीर

आप पर है कि माने न माने

अपनी भलाई आप ही समझें

बरगलाने वालों को पहचाने ।

विद्या

——////-/—////——////——-////——

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे