vidus

Eternal Learner

What app eats up most of your screen time — and do you even feel bad about it?

सोशल मीडिया के सारे ऐप स्क्रीन टाइम लेते हैं जिस समय जैसी रूचि होती है वैसा रील मनोरंजन ही करता है जैसे कभी कवि सम्मेलन कभी चिंतन कभी नाटकीय रील कभी राजनीति वाली रील पर एक चीज मुझे बहुत बुरी लगती है कि लाइक या शेयर करवाने के लिये देवी देवताओं का फोटो देना और उनसे ये कहलवाना कि लाइक शेयर नहीं करोगे तो बर्बाद हो जाओगे । दूसरी ये बात कि रील बनाने वाले एक दूसरे की नकल करते हैं जैसे चुपके से किसी के बैग में पैसे डाल कर चोरी का इल्जाम लगाना या वॉय फ्रैंड गर्ल फ्रैंड की पोल खोलना या बूढे बुजुर्गों की खाने की थाली में बेकार चीज जैसे चप्पल या गोयठा डाल देना फिर देवी का आकर उसे भोजन में बदलना ऐसे रील मौलिक नहीं होते हैं प्रारंभ में देख कर ही पता चल जाता है कि इसका थीम क्या है ।इससे बचना चाहिये।

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे